मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
B news बी न्यूज़

देवरिया में समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का किया गया निरीक्षण

देवरिया में समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट: B news•8 July 2022
1 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण तथा पके पकाए भोजन की गुणवत्ता जांच करने हेतु एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में आज जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु प्रेषित किया गया।
विस्तृत विवरण में सलेमपुर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेस कुमार द्वारा तहरी का नमूना संग्रह कर उपस्थित 67 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में जागरूक किया गया।


इसी प्रकार सदर तहसील के मेहरा पुरवा में रोस्टर अनुरूप तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए कुल 76 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल द्वारा जागरूक किया गया।
बरहज तहसील के ब्रह्म कुंड प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव द्वारा कुल 40 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए।
रुद्रपुर तहसील के गढ़पुरवा प्राथमिक विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 40 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
भाटपार रानी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बेलपारपंडित में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 105 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा इसी तहसील के जासुई प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 65 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में कुल छह मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 353 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: B news बी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

▶ B News App Install करें