मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

अगर आपका भी है विद्युत कनेक्शन तो करवा ले ईकेवाईसी नहीं तो होगा यह समस्या जिलाधिकारी देवरिया

रिपोर्ट: B news•1 February 2023
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

If you also have electricity connection then get EKYC done otherwise it will be a problem District Magistrate Deoria

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज भटवालिया स्थित उपकेंद्र पर विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा का शुभारंभ किया। 1 से 15 फरवरी के मध्य चलने वाले अभियान के तहत जनपद के लगभग चार लाख विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि विद्युत कनेक्शन का केवाईसी कराने से उपभोक्ताओं को कई तरह के लाभ होंगे। उन्हें बिल संबंधित समस्त जानकारी एसएमएस एवं ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी। यदि किसी क्षेत्र विशेष में पावर कट का शेड्यूल है तो उसकी जानकारी भी पहले ही मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कैपों की सूचना भी समय-समय पर मिलेगी। केवाईसी कराने के लिए जनपद में तैनात समस्त 260 मीटर रीडर घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त मीटर रीडरों को इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया।
अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन लेने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि विद्युत बिल इकट्ठा न हो, इसके लिए केवाईसी कराना आवश्यक है, जिससे उपभोक्ताओं को समय से बिल की सूचना मिल जाएगी इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राम सेवक राम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

विद्युत उपभोक्ता स्वयं कर सकते हैं केवाईसी
जिलाधिकारी ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट www.upenergy.in पर सर्विस रिक्वेस्ट के अंतर्गत मोबाइल नंबर एवं ईमेल अपडेट कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत उपभोक्ता निकटतम विभागीय कार्यालय पर जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें