मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria news:सरकार के मदद से करें मछली पालन जल्द बन जाएंगे करोड़पति| Do fish farming with the help of the government, you will soon become a millionaire

रिपोर्ट: B news•20 July 2023
0 बार देखा गया
Deoria news:सरकार के मदद से करें मछली पालन जल्द बन जाएंगे करोड़पति| Do fish farming with the help of the government, you will soon become a millionaire
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

यदि आप उद्यमी बनने की सोच रहे हैं और आपके पास मजबूत इरादा है तो प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाकर बायोफ्लॉक विधि से मत्स्यपालन कर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। जनपद में एक दर्जन से अधिक मत्स्यपालक बायोफ्लॉक विधि से मछली पालन कर अपनी आमदनी को चार गुना तक बढ़ा कर खुशहाली की राह पर अग्रसर हैं।

ऐसा ही एक उदाहरण है भाटपाररानी तहसील के पिपरापट्टी ग्राम निवासी महिला मत्स्य पालक मनोरमा सिंह का, जिन्होंने बायोफ्लॉक मछली पालन के जरिये कामयाबी की इबारत लिखी है। कुछ वर्ष पूर्व तक वे अपनी 5 एकड़ भूमि पर खेती कर डेढ़ से दो लाख रुपये की आय अर्जित करती थी। करीब तीन साल पहले उन्हें बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन के विषय में जानकारी मिली। उन्होंने विकास भवन स्थित मत्स्य पालन विभाग में संपर्क स्थापित किया, जहाँ उन्हें बायोफ्लॉक तकनीक से रूबरू कराया गया एवं इसका प्रशिक्षण भी दिलवाया गया।

बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन की परियोजना लागत 14 लाख रुपये की होती है, जिसमें से मनोरमा सिंह को मत्स्य पालन विभाग द्वारा 8 लाख 40 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बायोफ्लॉक विधि से अपने खेत के मध्य में 35*35 आकार के कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया और फ़ंगेसियस एवं तिलापिया प्रजाति की मछलियों का पालन शुरू किया। शेष भूमि पर पूर्व की भांति खेती जारी रखी। तालाब के पानी में कई पोषक तत्व रहते हैं, जिसका उपयोग सिंचाई में अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हुआ। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ी और उपज भी बेहतर हुई। साथ ही मछली पालन से आय प्राप्त होने लगी। छोटे से प्लाट से वे सलाना 16 टन मछली प्राप्त करती है, जिसे वे स्थानीय विक्रेताओं को उपलब्ध कराती हैं उन्होंने बताया कि उन्हें बायोफ्लॉक विधि से मछली पालन करने से उनकी सलाना कमाई आठ लाख रुपये से अधिक की हो गई।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण नंदकिशोर ने बताया कि बायोफ्लॉक तकनीक पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। इसमें मछलियां तेज गति से वृद्धि करती हैं। यदि कोई किसान बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य पालन के संबन्ध में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो वह उनके सीयूजी नंबर 9450097711 पर अथवा विकास भवन देवरिया स्थित उनके कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बायोफ्लॉक पद्धति से मछली पालन कर आर्थिक तरक्की की राह खुल रही है। जनपद में मत्स्यपालन उद्योग में असीमित संभावना मौजूद है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत कृषकों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें