मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria Salempur News:ब्लाक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-रामपुर बछउर में आयोजित कैम्प में कृषि विभाग के दो कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

रिपोर्ट: B news•25 May 2023
0 बार देखा गया
Deoria Salempur News: ब्लाक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-रामपुर बछउर में आयोजित कैम्प में कृषि विभाग के दो कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के समस्त पात्र कृषकों के संतृप्तीकरण के उद्देश्य से वृहद ग्राम पंचायत स्तरीय 22 मई से 10 जून तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि सत्यापन के दौरान आज विकास खण्ड-सलेमपुर, ग्राम पंचायत-रामपुर बछउर में आयोजित कैम्प में कृषि विभाग के 02 कर्मचारी अनुपस्थित होने के कारण उक्त ग्राम पंचायत के कृषकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है, जिसके दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही की गई है।


उप कृषि निदेशक ने बताया है कि उक्त कार्य शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उपरोक्त लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए सत्यनरायन, सहायक विकास अधिकारी, (कृषि), सलेमपुर तथा कुमारी अजया मौर्या, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, कार्यालय उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सलेमपुर को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है तथा उक्त तिथि का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरूद्ध किया गया है एवं उनका स्पष्टीकरण तत्काल अपेक्षित है।


उन्होंने बताया है कि 26 मई को जनपद के 121 ग्राम पंचायतों में पीएम किसान कैंप का आयोजन होगा। ब्लाक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत विन्दवलिया, बरडिहा दलपत, बढपुरवा, रामपुर बछउर, सिसवा पाण्डे, अहिरौली लाला, दिघडा सुमाली, धनपुरवा, ब्लाक बरहज अंतर्गत ग्राम पंचायत बछौली, भदीला अब्वल, समोगर, परसिया चौबे, नैपुर, फुलवरिया भैया , उजरा मोहाव, ब्लाक रुद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जगल भूसऊल, हडहा, इशवर पुरा, जमीरा, विशुनपुरा बगही, रमईपुर, भरोहिया, नारायपुर, कुरैती, पर वनिया, ब्लाक बैतालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाडपुर, चिलावन मोहन, परसौना, बासपार बुजुर्ग, भगवानपुर, उसरा बाजार, सोपरी बुजुर्ग, गुडरी, ब्लाक बनकटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्रौली, बजरिया, कुटियाभार, छपरा बुजुर्ग, गौरा, नवादा ब्लाक भाटपार रानी अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहरौना, भिगारी, भेड़ापाकड़, पुरैना, पड़री उमन, ब्लाक भागलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चकराबोधा, नरियाव, कहाव, तेलिया कला, नेनुआ, बलिया दक्षिण,पनिका, ब्लाक भटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत सवरेजी, चौरिया, दुल्लह छापर, महुराव, सिसई, बरडीह, उसका, परसिया, पुरना छापर, ब्लाक भलुअनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरडिहा नथमल, बादीपुर, नई खास, पडरी अनिरुद्ध, तरकुलवा, रुच्चापार, सिसवार, महुई सग्राम, ठाकुर देवा, सिंहपुर, ब्लाक पथरदेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कबिलसवा, खैराट, नेरुआरी, कुर्मी पट्टी, पिपरा, मालघोट विरईचा, ब्लाक रामपुर कारखाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजहना लाला, शाहपुर, बनकट बहादुरपुर, विशुनपुर कला, चकबंदी उर्फ प्राणपुर, मदरापाली बुलकी, करनपुर पचफेरवा, ब्लाक देसही देवरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत वरवामीर छापर, हरखौली गौनरिया, मुडेरा उर्फ देउरवा, मदरापाली भरतराई, पिपरा दौला कदम, अकटहिया, बेलवा, ब्लाक देवरिया सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत घटैला चेती, परसिया अहिर, अहिलवार बुजुर्ग, मुडेरा, सोनूघाट, भलुआ, मोहनी देई, ब्लाक तरकुलवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोन्हउल रामनगर, मुडेरा, सिरसिया गोठा, नरहरपट्टी, तवकलपु, रतनपुरा, ब्लाक गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अकटहिया उर्फ मटियारी, रामलक्षन, भटौली, लक्ष्मीपुर, उसरी बुजुर्ग, देवकुआ, सिरसिया नं.3,
मठपाल जती , जोगम कछरहा, पिपरा धन्नी, चरियाव खास, ब्लाक लार अंतर्गत ग्राम पंचायत दोगडी मिश्र, पिण्डी, डैनी में कैम्प 26 मई को आयोजित किया जाएगा।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, सलेमपुर
▶ B News App Install करें