spot_img

Top 5 This Week

Related Posts

Deoria salempur news: देवरिया सलेमपुर सांसद व राज्य मंत्री विधायक ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा सरकार में बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है। उक्त बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समता निवास सलेमपुर पर भाजपा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विगत 9 वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है आज दुनिया के बड़े बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 साल के 9 प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है।उन्होंने कहा कि आज भारत माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुई है।उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृत काल में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण से तैयार किया गया मजबूत आधार है।


उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए, परफारमेंस की होनी चाहिए, नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि 2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर नीति में “भारत प्रथम” के संकल्प को स्थापित किया है इन 9 वर्षों में सर्वांगीण, सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति, कोई वर्ग, कोई भूभाग और देश का कोई कोना पीछे छूटना नहीं चाहिए।
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि शताब्दी का सबसे बड़ा आविष्कार वैक्सीन है जबकि सबसे घटिया बयान अखिलेश यादव का रहा कि उन्होंने इसे भाजपा की वैक्सीन बताया था। कोरोना काल में 220 करोड़ देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन लगाई गई। इन 9 वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर दिलवाया गया। 11.72 करोड़ इज्जत घरों का निर्माण कर देश की मां, बेटियों की इज्जत, सुरक्षा और स्वाभिमान बढ़ाया गया। नल से जल योजना के तहत 12 करोड़ घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। देश की माता एवं बहनों को धुएं से होने वाली बीमारियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.6 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम “आयुष्मान भारत” के तहत 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।


देश के 9300 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 सम्मान राशि के रूप में उनके खातों तक पहुंचाई गई। उच्च शिक्षा में आर्थिक आधार पर 10% ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करके आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि सन 1947 से 2014 के पहले तक देश में 74 एयरपोर्ट थे जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में मात्र 9 वर्ष में ही 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए। रिकॉर्ड टाइम में 9 साल में 53868 किलोमीटर से ज्यादा नेशनल हाईवे पर सड़के बनाई गई, जबकि 1947 से 2014 के पहले तक 91287 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनी थी। 2014 के पहले एक भी वाटर वे नहीं था जबकि 9 सालों में 111 वाटर वे बनाए गए। 2014 तक वर्ल्ड क्लास ट्रेनें एक भी नहीं थी जबकि 9 वर्ष में 21 विश्व स्तरीय (वंदे भारत) बनाई गई। 2014 तक 5 शहरों में मेट्रो चलाई गई जबकि पिछले 9 वर्षों में 15 शहरों में मेट्रो चलाई गई।


एम्स के मामले में उन्होंने कहा कि 2014 तक देश में 7 एम्स थे जबकि पिछले 9 वर्षों में 15 नए एम्स बने। 2014 तक देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 641 था जबकि पिछले 9 वर्षों में 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए। उन्होंने कहा कि 2014 तक 82466 मेडिकल सीटें थी जबकि पिछले 9 साल में नई 69663 सीटें बढ़ाई गई। देश में 2014 तक 16 आईआईटी थे जबकि पिछले 9 वर्षों में 7 नए आईआईटी बनाए गए। 2014 तक आईआईएम की संख्या 13 थी जबकि पिछले 9 वर्षों में 7 नए आईआईएम बनाए गए। इसी तरह 2014 तक देश में विश्वविद्यालयों की संख्या 723 थी जबकि पिछले 9 वर्षों में 390 नए विश्वविद्यालय बनाए गए। देश में विश्व का पहला लिक्विड नैनो यूरिया प्लांट लगाया गया। सरयू नहर परियोजना, बोगीबील ब्रिज, कोसी रेल महासेतु, कोल्लम बाइपास केरल की योजनाएं जो कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अधूरी छोड़ी थी, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल क्रांति आई। बीमा, पेंशन, सब्सिडी, स्कॉलरशिप जैसी सहायता सीधे खाते में भेजी जा रही हैं। आत्मनिर्भर भारत के तहत आज भारत 5G टेक्नोलॉजी खुद बनाता है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। सस्ते इंटरनेट से गरीब को सशक्त किया है।डिजिटल लेनदेन से छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2014 तक दसवें नंबर पर थी जबकि 2022 तक यह पांचवें नंबर पर आ गई। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत 2014 में 142 नंबर पर था जबकि 2022 में 63 नंबर पर पहुंच गया। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में 2014 में 12वें स्थान पर था जबकि 2022 में यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया इसी प्रकार ऑटोमोबाइल उत्पादन 2014 तक सातवें स्थान पर रहा जबकि 2022 तक यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ विरासत को भी समृद्ध किया गया। जिसमें बुद्ध सर्किट, सोमनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम, महाकाल कारीडोर, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर आदि का दिव्य और भव्य निर्माण हुआ। अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर भव्य मंदिर का निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करने का गौरव हासिल हुआ।
सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने ने कहा कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में इन 9 वर्षों में सड़कों का जाल बिछा है। 2 लेन सड़क,प्रधानमंत्री सड़के,पुल सेतु का निर्माण ,खामपार में आयुर्वेद, होमियोपैथ, यूनानी का 50 बेड का अस्पताल ,
प्रा० स्वा० के० भाटपार रानी पर 25 बेड के हाल का निर्माण,विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना,केन्द्रीय विद्यालय
मरीजो के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता ,माननीय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज हेतु 10 करोड़ आर्थिक सहायता दिलायी , माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लगभग गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज हेतु 12 करोड़ आर्थिक सहायता दिलायी,पर्यटन के क्षेत्र में विकासखंड लार,बनकटा,भागलपुर और सलेमपुर में कृषि भंडार केंद्र का निर्माण आदि कार्य किये गए है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में सलेमपुर में बस स्टेशन की स्वीकृति मिल गया है।
भागलपुर से पिंडी तक सड़क की स्वीकृति, सलेमपुर में अस्पताल 100 बेड का स्वीकृति हुआ है एवम
सोहनाग धाम का सौंदर्यीकरण प्रगति पर है।
उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी,जिला प्रभारी सुनील गुप्ता,रविन्दर कौशल,जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन एवम सलेमपुर मीडिया प्रभारी अजय दुबे वत्स मौजूद रहे।

Popular Articles

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

×