मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria news:जिलाधिकारी ने किया सीएचसी, बरहज, पीएचसी महेन व पीएचसी भलुअनी का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट: B news•4 July 2024
0 बार देखा गया
Deoria news:जिलाधिकारी ने किया सीएचसी, बरहज, पीएचसी महेन व पीएचसी भलुअनी का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी आज सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महेन पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम ओपीडी के विषय में जानकारी प्राप्त की, जिसमें पता चला कि 61 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान दीवार पर सीलन मिली तथा बेड पर बिछी चादर भी साफ नहीं मिली, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने एमओआईसी डॉ राजेंद्र कुमार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर को स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया। एंटी स्नेक वेनम के विषय में भी जानकारी प्राप्त की और लोगों को सर्पदंश से बचाव के विषय में जागरूक करने का भी निर्देश दिया।


इसके पश्चात जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहज पहुंचे, जहां उन्होंने जनसामान्य को मिल रही चिकित्सकीय सुविधा के विषय में जानकारी प्राप्त की। एमओआईसी डॉ अजय पाल ने डीएम को बताया कि आज ओपीडी में 237 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवा दी गई। लैब में 32 टेस्ट हुए तथा दो मरीजों ने एक्सरे कराया। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के विषय में भी जानकारी प्राप्त किया। एमओआईसी ने बताया कि गत रात्रि रीना शर्मा पत्नी संदीप कुमार, निवासी सहियागढ़ की नॉर्मल डिलीवरी हुई है, जिसके पश्चात डीएम ने जनरल वार्ड में जाकर शिशु एवं मां का हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिक से अधिक संस्थागत नॉर्मल डिलीवरी कराई जाए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल के कमरों की सीलन एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया और मरीजों की पर्ची से मिलान कर दवाओं की उपलब्धता परखी। उन्होंने सीएचसी में सोलर पैनल लगाने तथा अस्पताल परिसर के टाइलीकरण के विषय में भी निर्देशित किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी पीएचसी, भलुअनी पहुंचे। डॉ नवीन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विषय में जानकारी दी। यहां 58 मरीजों ने ओपीडी में दिखाया। डीएम ने सीलन भरे कमरे और गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और विगत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के मेंटेनेंस पर हुए खर्च का ब्यौरा तलब किया। डीएम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को मानक स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिक पांडेय, तहसीलदार बरहज अरुण यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें