मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:देवरिय जनपद के 16 विकास खण्डों के कुल 430900 पशुओं में किया जाएगा टीकाकरण

रिपोर्ट: B news•15 December 2023
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ कैम्प कार्यालय से जनपद के समस्त बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को टीकाकरण टीम सहित हरी झण्डी दिखाकर किया।


इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में समरत गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं (04 माह से छोटे पशु तथा 08 माह से अधिक के ग्यावन पशुओं को छोड़ककर) का टीकाकरण किया जाना है। खुरपका-मुंहपका एक विषाणुजनित संक्रामक रोग है, जिसके संक्रमण से ग्रसित पशुओं को तेज बुखार, मुंह से लार गिरना, मुंह एवं पैरों में छाले पड़ जाते है। संक्रमित पशु धीरे-धीरे चारा खाना छोड़ देता है है तथा दूध कम देने लगता है। यदि समय पर इलाज नहीं होता है तो पशु की मौत भी हो जाती है। इस रोग से बचाव हेतु मात्र टीकाकरण ही विकल्प है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम केन्द्र सरकार एवं पोषित व राज्य सरकार द्वारा संचालित है। उक्त टीकाकरण कार्य पशुपालकों के द्वार पर निःशुल्क किया जाना है।


जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान 31 जनवरी 2024 तक (45 दिन) तक संचालित किया जाना है, टीकाकरण कार्य हेतु 16 टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा जनपद के 16 विकास खण्डों के कुल 430900 पशुओं में टीकाकरण किया जायेगा। पशुपालकों से उन्होंने अपील की है कि वे अभियान के दौरान टीकाकर्मिकों का सहयोग करते हुए अपने पशुओं को टीका अवश्य लगवायें।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें