मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में पंचप्रण शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: B news•9 August 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में पंचप्रण शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत पंच प्रण शपथ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा पंच प्रण व्यक्ति को संस्कारित करने के साथ ही राष्ट्र को विकास के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। पंच प्रण के सिद्धांतों को अनुसरण कर लोग सजग नागरिक बनेंगे, जिससे राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित होगी। प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति का प्रयास, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता बनाये रखने के साथ, नागरिक कर्तव्य की भावना से प्रेरित रहना चाहिए।


जिलाधिकारी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत जनपद के अमर शहीद बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश ने आज जो भी तरक्की की है उसके नींव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद बलिदानियों का त्याग एवं समर्पण शामिल है।


जिलाधिकारी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिलाफ़लकम स्थापित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीद बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें