Deoria News: लोकसभा चुनाव को लेकर देवरिया में दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

लोकसभा चुनाव को लेकर देवरिया जनपद में 1 जून को मतदान होना है जिसको लेकर सभी प्रत्याशी अपना नामांकन करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं लोकसभा सीट देवरिया में 8 मई को एक निर्दल प्रत्याशी तो दूसरा जनता समता पार्टी से अपना नामांकन कराया।

पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी चर्चा है जहां तीन चरणों का मतदान हो चुका है वहीं देवरिया लोकसभा सीट पर 7वा चरण में मतदान होना है जिसको लेकर नामांकन प्रक्रिया चालू है वही प्रत्याशी अपना नामांकन कर रहे हैं पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं करवाया 18 प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों ने पर्चा प्राप्त किया, दुसरे दिन निर्दल प्रत्याशी हरकेश गुप्ता ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया कलेक्ट्री गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

दूसरा प्रत्याशी मुक्तिनाथ सिंह ने जनता समता पार्टी से अपना दो सेट में नामांकन करवाया। नामांकन के उपरांत मुक्तिनाथ सिंह ने कहा कि मैं क्षेत्र की जनता की समस्या से काफी परेशान हूं जिस वजह से मैं चुनाव जीत कर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर कार्य करना चाहता हूं वर्तमान सरकार गरीब मजदूर पिछड़ा वर्ग के लोगों का कल्याण नहीं कर पा रही है देवरिया जनपद में काफी बुरा हाल है मुक्तिनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस चुनाव को जीत रहा हूं।

इस दौरान पांच प्रत्याशी के प्रतिनिधियों ने 9 सेठ नामांकन पत्र प्राप्त किया अब तक देवरिया लोकसभा सीट से कुल 23 प्रत्याशी प्रतिनिधि द्वारा कुल 46 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया गया है। 9 मई को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बताया गया कि नामांकन किया जाएगा जिसको लेकर देवरिया शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं जिससे सुरक्षा बनी रहे और 9 मई को भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के नामांकन में देश के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं जिसको लेकर देवरिया जनपद के लोगों को काफी इंतजार है।

10 मई को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह अपना नामांकन करेंगे जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं वहीं जिला प्रशासन देवरिया में शांतिपुण निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव कराने के लिए लगी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular