मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:नुक्कड़ नाटक के माध्यम सेछात्रों ने बिना किसी भय, लोभ के मतदान करने का दिया संदेश

रिपोर्ट: B news•18 May 2024
0 बार देखा गया
Deoria News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम सेछात्रों ने बिना किसी भय, लोभ के मतदान करने का दिया संदेश
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत देवरिया सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर पर मतदान में भागीदारी बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बिना किसी भय, प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया।


विकास खण्ड रामपुर कारखाना के प्रा0वि0 भीखमपुर, कम्पोजिट स्कूल पंसरही, कम्पोजिट स्कूल बनरहा, प्रा0वि0चकदहा बलुअना, प्रा0वि0बरियारपुर प्रथम, प्रा0वि0डिघवा, उ0प्रा0वि0हिरन्दापुर एवं उ0प्रा0 वि0सिरसिया नं0 1 में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसरुद्दीन खान ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम सबको वोट रूपी भागीदारी अवश्य करनी चाहिए। कार्यक्रम की संयोजक कंचनलता मिश्रा ने बच्चों द्वारा दफ़्तियों पर स्लोगन भी तैयार करवाए जिसे उन्हें अपने घरों के सामने टांगने की अपील की। कार्यक्रम की सह-संयोजक राधा त्रिपाठी ने मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं में पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया। शशांक मिश्र के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ उन्होंने युवा मतदाताओं से मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु अनुरोध किया। कार्यक्रम में बूथ के बी0एल0ओ0 ईशू अली अंसारी, अध्यापक वागीश दत्त मिश्र, शबाना परवीन, ऋतू मिश्रा, नूतन तिवारी, निधि विश्वकर्मा, मनीषा कुशवाहा, सुभावती कुशवाहा, कहकशा तसनीम के साथ ग्राम प्रधान सब्रे आलम, बुजुर्ग मतदाता ईशा अली, तारीख़ अंसारी, मक़बूल अंसारी, उपस्थित रहे।


भटनी विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा प्राथमिक़ विद्यालय बभनौली कला में शिक्षकों तथा छात्रों ने शनिवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली में छात्रों ने ग्रामीणों को एक जून को मतदाता करने की अपील की। सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र का बढ़ाओ मान…भैया भाभी, चाचा चाची सब करो मतदान, जैसे नारे लगाते हुए छात्रों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान शिक्षकों तथा बीएलओ ने लोगों से मतदान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण मिश्र ने कहा कि एक जून को लोक तंत्र को मजबूत करने लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने आस पास के लोगों को प्रेरित करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस दौरान शशि किरण, शिवप्रकाश कुशवाहा, नीलम यादव, इंदु यादव, जैतून निशा, पूजा तिवारी, दिनेश कुमार , राकेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
गौरी बाजार विकास खंड में कंपोजिट विद्यालय बनसहिया, बनकटा में उच्च प्राथमिक विद्यालय छपरा बुजुर्ग, भागलपुर में प्राथमिक विद्यालय टिकर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामवासियों को एक जून को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, राजनीति
▶ B News App Install करें