मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria news:देवरिया मेडिकल कॉलेज में छापा, चार दलाल पकड़े गए

रिपोर्ट: B news•1 August 2024
0 बार देखा गया
Deoria news: देवरिया मेडिकल कॉलेज में छापा, चार दलाल पकड़े गए
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

आज जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में निजी मुंशियों/प्राइवेट स्टाफ की जांच के लिए सघन अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी एवं सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउण्टर का औचक निरीक्षण किया गया तो वहाँ पाया गया कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े थे जो ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे मरीजों से बातचीत कर रहे थे। उसी बातचीत के क्रम में मरीजों को अन्यत्र प्राइवेट अस्तपताल में ईलाज कराने हेतु बहला-फुसला रहे थे और कह रहे थे कि हम आपका प्राइवेट अस्पताल में अच्छा ईलाज करा देंगे और पैसा भी कम लगेगा। ऐसे 04 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाये गये। उनको पकडकर उनसे पूछताछ किया गया तो अपना नाम पता बताने से अनाकानी करने लगे तथा कडाई से पूछ-ताछ करने पर चारो व्यक्तियों ने अपना नाम व पता क्रमशः 1. विनोद सिंह पुत्र स्व० बुद्ध सिंह पता गरुडपार बडी कालोनी थाना कोतवाली, जनपद देवरिया। 2. भोला सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह पता-पुरवा चौराहा, थाना-कोतवाली, जनपद-देवरिया। 3. रोहित कुमार पुत्र स्व० ओमप्रकाश गौड पता मेडिकल कॉलेज कैम्पस, थाना कोतवाली जनपद देवरिया। 4. उपवन तिवारी पुत्र स्व० दरोगा तिवारी पता-नामे गौरी पथरदेवा, थाना-तरकुलवा, जनपद-देवरिया बताया।

एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया कि सभी आरोपी आपस में मिलकर यहाँ पर आये मरीजों को पहले रजिस्ट्रेशन कराने और ईलाज में मदद कराने का झाँसा देते है, फिर उन्हें विश्वास में लेकर उन्हे अच्छे से ईलाज कराने व कम पैसे के खर्च के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में ईलाज के लिए उकसाते है। फिर मरीज इन लोगों के बहकावे में आकर इनके साथ प्राइवेट अस्पताल में ईलाज हेतु चले जाते है, जिसके एवज में इन्हें कमीशन मिलता है।

इन चारों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाने में तहरीर दे दी गई है जहां सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने डीआईओएस कार्यालय, डूडा कार्यालय तथा नियत प्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बेसिक शिक्षा कार्यालय का तथा सीआरओ जेआर चौधरी ने उप निदेशक कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें