मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:एनडीआरएफ की टीम ने चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरी बाजार में आपदा से निपटने के सिखाए गुण

रिपोर्ट: B news•22 October 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: एनडीआरएफ की टीम ने चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरी बाजार में आपदा से निपटने के सिखाए गुण
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया: के क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरी बाजार देवरिया में जिलाधिकारी महोदय श्री अखंड प्रताप सिंह के निर्देशन एव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरुण कुमार राय की मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देवरिया एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों व शिक्षकों को आपदा से बचाव एवं प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

एनडीआरएफ द्वारा मॉक अभ्यास क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र /छात्राओं को विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूक किया गया । इसके तहत समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के लिए आपदा से बचाव के लिए स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किया गया।


चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरी बाजार देवरिया में
11 एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन में
11एनडीआरएफ (आरआरसी) गोरखपुर के निरीक्षक श्री राम यज्ञ शुक्ला एवं उनकी टीम ने आपदा के समय किए जाने वाले बचाव के तरीके के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रोग्राम में एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप से बचाव, आगजनी की घटना होने पर बचाव , सर्पदंश बचाव, बाढ़ से बचाव, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट बनाना, स्ट्रेचर बनाना घायलों को प्राथमिक उपचार करना, घायल की ब्लीडिंग को रोकना चोटों को एस्टेबलाईज करना एवं पीड़ित की जान बचाने हेतु सीपीआर देने के बारे में बखूबी डेमो देकर प्रशिक्षण दिया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीम के रेस्क्यूवर ने कई छात्रों एवं छात्राओं से बचाव उपायों को कराके भी सीखाया । इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान *जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देवरिया से आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार , विकास कुशवाहा *


एनडीआरएफ टीम से टीम कमांडर निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला, के साथ 6 सदस्य टीम में मौजूद रहे एवं स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ हरेंद्र मौर्या,श्री अवनीश प्रकाश,दिलीप सिंह,एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें