मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया

रिपोर्ट: B news•24 September 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS


आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।


रविवार को स्वास्थ्य मेले का उदघाटन राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं नीतियों से आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।


राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड गरीब परिवारों को एक सार्थक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाने का एक वास्तविक प्रयास है। इसके जरिए गरीब परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है। जिससे उसे मानसिक एवं आर्थिक राहत मिलने के साथ शारीरिक सुरक्षा कवच मिल जाता है।


उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान किया।


उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल,रविन्दर श्रीवास्तव, बृजेश धर दूबे, अजय दुबे वत्स,अशोक तिवारी,विनय पाण्डेय,धनन्जय चतुर्वेदी,आशुतोष तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,पिंटू तिवारी, अमरनाथ सिंह,उमाकांत मिश्र,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,प्रकाश पाण्डेय सहित डॉ0 अतुल कुमार एवम डॉ0 संजय गुप्ता मौजूद रहे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, सलेमपुर
▶ B News App Install करें