मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

deoria news देवरिया में इस तरह से मिट्टी खुदाई के लिए फ्री में ले सकते हैं परमिशन डीएम

रिपोर्ट: B news•2 September 2022
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निजी उपयोग के लिए मिट्टी की खुदाई करने के लिए पर्याप्त सहूलियते उपलब्ध कराई है। इसके लिए उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं है, बल्कि मोबाइल से माइनमित्रा पोर्टल पर घर बैठे-बैठे निजी उपयोग के लिए मिट्टी खनन की अनुमति पा सकते हैं। निजी भूमि से निजी उपयोग के लिए मिट्टी की खुदाई पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन इसके लिए माइन मित्रा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए खनन विभाग के पोर्टल www.upminemitra.in पर ‘निजी उपयोग हेतु स्वयं की भूमि से साधारण मिट्टी के खनन परिवहन की अनुमति हेतु पंजीकरण’ के विकल्प पर क्लिक कर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए किसान को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, खतौनी, गाटा संख्या, खनन का प्रयोग, आवेदित खनन क्षेत्र का पूर्ण विवरण यथा- जनपद, तहसील, ग्राम, गंतव्य आदि फीड करना होगा। इन जानकारियों को भरने के बाद किसान को अपना आवेदन सबमिट करना होगा जिसके पश्चात किसान को पोर्टल से स्वजनित पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। यही पंजीकरण प्रमाण पत्र ही परिवहन प्रपत्र के रूप में मान्य होगा। इस पंजीकरण प्रमाण पत्र की वैधता 15 दिन होगी। यह प्रक्रिया पूर्णतया निःशुल्क है। लेकिन, यह अनुमति पूर्णतया निजी उपयोग के लिए होगी। बिना रजिस्ट्रेशन के मिट्टी खुदाई करने पर 25 हजार रुपए प्रति वाहन जुर्माना का प्रावधान है।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें