मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
अपराध

Deoria News:देवरिया में हैवान बना पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचल कर की हत्या

रिपोर्ट: B news•10 May 2024
0 बार देखा गया
Deoria News: देवरिया में हैवान बना पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचल कर की हत्या
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र एक गांव में किसी बात को लेकर पत्नी से हुई विवाद के वजह से पत्नी के सिर कुचल कर हत्या करदी फिर बेटी को भी नहीं छोड़ा नशे में धुत व्यक्ति ने यह खूनी खेल उस समय खेला जब पूरा गांव गुरुवार रात खाना खाकर सो गया था।

यह पूरा मामला देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के बिसौली माफी गांव का है जहा मामूली सी बात को लेकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी और 12 साल की बेटी का शव कमरे में बंद कर फरार हो गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची मईल थाना पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर पत्नी और बेटी का शव बाहर निकाला शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मईल थाना पुलिस के द्वारा फरार बेटी और पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, मईल थाना क्षेत्र के बिसौली निवासी बबलू कुमार, बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत था। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बबलू प्रतिदिन शराब की नशे में रहता था पत्नी दुर्गावती और बेटी प्रीति के साथ मारपीट करता रहता था, अचानक गुरुवार की रात बबलू शराब के नशे में आया और पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी करने लगा इसी बीच घर में मौजूद सिलपट्टी से अपनी पत्नी दुर्गावती का सिर कुचल कर मौत के घाट उतार दिया, मां की मौत के बाद बेटी प्रीति चीखने चिल्लाने लगी यह देखकर बबलू ने अपनी बेटी की भी सिर सिलपट्टी के पत्थर से कुचलकर मार डाला और दोनों को एक कमरे में बंद कर घर से फरार हो गया।

पड़ोसियों की सूचना पर थाना अध्यक्ष गोरखनाथ सरोज मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी सूचना पाकर एएसपी भीम कुमार गौतम मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। एएसपी भीम कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है हत्या का कारण परिवार की कलह बताई गई है।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: अपराध, देवरिया
▶ B News App Install करें