Deoria News: देवरिया में हुआ भीषण दुर्घटना ईट भट्ठा दीवार गिरने से एक मजदूर की हुई मौत

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद में लगातार दुर्घटना हो रहा है आपको बता दें कि ईट भट्टे पर काम कर रहे दंपत्ति पर अचानक दीवार भरभरा कर गिर गया जिसमें दोनों दब गए मौजूद लोगों के द्वारा घायल मजदूरों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा एक मजदूर राजकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र लेहड़ा गांव स्थित ईट भट्टे पर घटना सुबह करीब 8 बजे हुई बताया जा रहा है कि ईट की निकासी चल रही थी इसी बीच दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें पति पत्नी दब गए महिला की हालत गंभीर बनी हुई है मजदूर छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर के रहने वाले हैं ,

सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी रुद्रपुर एवं गौरी बाजार के थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह दल बल के साथ ईट भट्टे पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिल ने पर कार्रवाई की जाएगी |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular