deoria news: गौरीबाजार। पेमेंट ना लगने से नाराज प्रधानों का हंगामा, ब्लॉक में तालाबंदी कर कर रहे धरना प्रदर्शन

Hindi Audio TTS

गौरी बाजार ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन मामला काफी पेचीदा है आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह मानना है कि सरकारी योजना का लाभ हर एक ग्रामीण तक पहुंचे और ग्राम पंचायत में विकास हो जिसको लेकर समय-समय पर धन आवंटन सरकार करती रहती है जिसका केंद्र होते हैं ग्राम प्रधान उनके द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्य किए जाते हैं और सरकार के द्वारा धन आवंटन किए जाते हैं,

लेकिन देवरिया जनपद के गौरी बाजार ब्लॉक परिसर में प्रधान एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करने लगे वही प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग काफी परेशान हैं कर्ज लेकर हम लोग ग्राम विकास कार्य में पैसा लगा रहे हैं लेकिन पैसा नहीं मिलने से हम लोग काफी परेशान है लेकिन उच्च अधिकारी परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिस वजह से गौरी बाजार ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान काफी परेशान हैं

पेमेंट ना लगने से नाराज आज प्रधानों ने आज विकासखंड गौरी बाजार कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा किया और सभी दफ्तरों में कामकाज बंद कराते हुए तालाबंदी भी कर दी और वीडियो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी ब्लॉक परिसर पहुंच गई है प्रधानों का आरोप है कि काम कराने के बाद भी हम लोगों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है कई ऐसे प्रधान है जो ब्याज पर पैसा लेकर काम कराएं हैं जांच होने के बाद भी पेमेंट नहीं हुआ पुराने वीडियो का स्थानांतरण हो गया तो ब्लॉक परिसर में नए वीडियो आए तो वह पुनः जांच कर भुगतान करने की बात कर रहे हैं अब ऐसे में अगर आज हम लोगों का भुगतान नहीं होता है तो फिर 6 महीने तक भुगतान नहीं हो पाएगा देवरिया में अन्य ब्लॉकों में सभी लोगों का भुगतान हो रहा है लेकिन गौरी बाजार में भुगतान क्यों नहीं हो रहा है ऐसे मैं प्रधानों का शोषण किया जा रहा है और जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम लोग यहां अनवरत धरना पर बैठे रहेंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular