Deoria News: गौरी बाजार में आग ने मचाया तांडव लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

✓ Verified Reporter B news
ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

गौरी बाजार बस स्टेशन के समीप एक कपड़ा की दुकान में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख,

इन दिनों देवरिया जनपद में आग का तांडव देखने को मिल रहा है वहीं जहां देवरिया जनपद के अंसारी रोड पंजाबी गली स्थित एक खिलौने की गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हुआ था यहां तक की कई जनपदों के फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाना पड़ा तब जाकर आग पर काबू पाया गया वहीं लार थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई जिसमें काफी नुकसान हुआ वहीं अब देवरिया जनपद की गौरी बाजार में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है,

आपको बता दें कि आज सुबह गौरी बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक दुकान से आग की लपटे और धुएं का गुंबार सुबह लोगों को आसमान में दिखाई दे ने लगा लोगों ने देवरिया फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कि कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है,

श्याम रेडीमेड कलेक्शन जो बस स्टेशन गौरी बाजार के समीप स्थित है इसी में अचानक सुबह आग लग गई इसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया वहीं श्याम रेडीमेड कलेक्शन के प्रोपराइटर अनुराग जायसवाल पुत्र ईश्वर जायसवाल मौके पर पहुंचे तो हक्का-बक्का रह गए उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें क्योंकि जिस दुकान से उनके घर की रोजी-रोटी चलती थी उसी दुकान में आग लग गई थी और आग देखकर उनके आंखों से आंसू निकल रहे थे आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे लेकिन वह समझ नहीं पा रहे थे कि अब क्या करें कैसे अपने घर की रोजी-रोटी चलाएंगे जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाती तब तक दुकान में रखा सारा सामान चलकर राख हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular