मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:देवरिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट: B news•20 August 2024
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की संख्या एवं उनकी स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया

।
डीएम ने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें