मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:डीएम ने स्वतंत्रता दिवस को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के दृष्टिगत की बैठक

रिपोर्ट: B news•6 August 2024
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने स्वतंत्रता दिवस को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 13 व 14 अगस्त से ही जनपद के सभी शहीद स्मारकों व महापुरुषों से जुड़े स्थलों की साफ-सफाई करायी जाएंगे। ब्लाक स्तर के लिए खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार, व नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारियों को उत्तरदायी बनाया गया। 14 अगस्त को जिलाधिकारी द्वारा टीबी के 100 मरीजों को गोद लिया जाएगा तथा उन्हें पोषण पोटली प्रदान की जाएगी। उक्त कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस द्वारा किया जाएगा।

इसी दिन अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सभी कार्यालय भवनों को 13 से 15 अगस्त की रात्रि तक प्रकाशमान किए जाने के साथ समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत 15 अगस्त के सभी धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना के साथ किया जाएगा। स्थानीय स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस, सात बजे सभी स्कूलों से प्रभात-फेरी निकाले जाने का निर्देश दिया गया। ध्वाजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में वृक्षारोपण किए जाने एवं नगर के सभी महापुरुषों के स्मारक स्थलों व प्रतिमाओं पर 09.30 बजे अधिकारियों की ओर से माल्यार्पित किया जाएगा। अपराह्न तीन बजे नगर के वार्डों में साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया जाएगा।


बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार, सीआरओ जेआर चौधरी, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ भीम कुमार गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें