मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन के लिए पटनवा पुल एवं हेतिमपुर विसर्जन घाट का निरीक्षण

रिपोर्ट: B news•22 October 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन के लिए पटनवा पुल एवं हेतिमपुर विसर्जन घाट का निरीक्षण
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पटनवा पुल एवं हेतिमपुर घाट का निरीक्षण किया।


इस दौरान जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सर्वाधिक मूर्तियां पटनवा पुल पर प्रवाहित होती हैं। ऐसे में यहां विशेष एहतियात बरता जाए। वाहनों के आवागमन का रूट चार्ट निर्धारित रहे। इसके अतिरिक्त मूर्ति विसर्जन वाले स्थान पर बैरिकेडिंग भी की जाए जिससे कि लोगों को किसी प्रकार के नुकसान न हो। मूर्ति विसर्जन करते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि लोग लाउडस्पीकर से अत्यधिक ध्वनि न करें। उन्होंने पिछले वर्ष हुए विसर्जन कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। साथ ही गोताखोर,

नाव, लाइट एवं जनरेटर के संबन्ध में भी डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से संपादित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी। इस दौरान एसडीएम, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें