Deoria News: प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन / ट्रायल 29 सितंबर को

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया है कि पं०दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु टीम चयन / ट्रायल खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के क्रम में पं0 दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जनपदीय एवं मण्डलीय चयन / ट्रायल निर्धारित की गयी है।


सीनियर महिला कबड्डी जिला चयन/ट्रायल 29 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से, मण्डलीय चयन / ट्रायल 30 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से तथा प्रदेश स्तरीय आयोजन 04 से 05 अक्टूबर तक गोंडा में किया जाएगा।


जनपद देवरिया के समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने स्कूल / कालेज के सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों को उक्त चयन / ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजना सुनिश्चित करें।जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular