Deoria News: जिलाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक का किया निरीक्षण

B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज औरा-चौरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में 9 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित मल्टीपरपज हॉल, सेमिनार हॉल, लाइब्रेरी, बॉयज कॉमन रूम, गर्ल्स कॉमन रूम एवं कंप्यूटर सेंटर निर्माण की परियोजना हेतु प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में स्थित निष्प्रयोज्य भवन के स्थान पर उक्त परियोजना का निर्माण किया जाए। परियोजना के लिए हरे पेड़ों को काटने से यथासंभव बचा जाए। परियोजना के निर्माण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने भवनों की स्ट्रेंथ की मेजरमेंट करने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गौतम, यूपीसिडको के सहायक अभियंता सुशील सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी पॉलिटेक्निक छात्रों के फेयरवेल कार्यक्रम में हुए शामिल, ड्रोन उड़ान का किया अवलोकन
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह आज राजकीय पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के छात्रों के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिप्लोमा-डिग्री इंजीनियरिंग का मूलभूत आधार है। इसे प्राप्त करने के बाद राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि युवाओं में असीमित क्षमता मौजूद है। वे रोजगारदाता बनने का सामर्थ्य रखते हैं। इस अवसर पर छात्रों ने कृषि कार्य में उपयोग करने के लिए बनाए गए ड्रोन को उड़ाया, जिसका अवलोकन जिलाधिकारी ने किया। जिलाधिकारी ने सभी छात्रों के सफल एवं सुखद जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular