मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का निरीक्षण: पिड़रा पुल, ग्राम चौपाल और बाढ़ नियंत्रण योजनाएं

रिपोर्ट: B news•17 July 2024
0 बार देखा गया
Deoria News: जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का निरीक्षण: पिड़रा पुल, ग्राम चौपाल और बाढ़ नियंत्रण योजनाएं
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज रुद्रपुर तहसील स्थित पिड़रा पुल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पिड़रा पुल से आवागमन किसी भी स्थिति में बंद नहीं होना चाहिए। पुल का क्षेत्र की जनता के लिए विशेष महत्व है। पुल से आवागमन बंद होने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी दोपहर 2:30 बजे पिड़रा पहुंचीं और नदी द्वारा पुल को पहुंचाई गई क्षति का जायजा लिया। बताया गया कि पुल के सुदृढ़ीकरण की परियोजना रुड़की भेजी गई है। डीएम ने इस परियोजना की महत्वता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए उपायों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को तटबंधों पर कहीं भी कोई सीपेज अथवा साही का मांद दिखे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। जिला प्रशासन ने बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर 05568-225351, 05568-222261, 05568-223331 अथवा 1077 टोल फ्री नंबर साझा किए जो 24×7 क्रियाशील है। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त मात्रा में बोल्डर, मिट्टी, और जिओ बैग की व्यवस्था की गई है।

सर्पदंश की स्थिति में तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर जाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ग्रामीणों को झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ने और समय पर अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। ग्राम प्रधान और कोटेदारों को सर्पदंश से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने का निर्देश भी दिया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया ताकि आपात स्थिति में उनकी सहायता की जा सके।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने राप्ती नदी के किनारे गायघाट तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। 12 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत वाली इस परियोजना में 280 मीटर आर्टिकुलेटिंग मैट्रेस और जियो बैग लगाने का कार्य तथा 25 मीटर अपर स्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम कटानरोधी कार्य किया गया है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पूर्व की बाढ़ के अनुभवों की जानकारी प्राप्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

घाघरा नदी पर स्थित कुर्ह परसिया तटबंध का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी अधिकारियों को तटबंधों की नियमित पेट्रोलिंग करने और पूर्व के इतिहास का प्रयोग करते हुए कैपेसिटी बिल्डिंग का कार्य करने का निर्देश दिया।

सावन माह की तैयारियाँ: बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने आगामी 22 अगस्त से प्रारंभ होने वाले सावन मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सावन महीने में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, मोबाइल टॉयलेट, और गुमशुदा केंद्र आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रियों के मार्ग को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाने का आदेश दिया।

कान्हा गौशाला का निरीक्षण

देर सायं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बरहज के रायपुर चकवाल स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 43 मादा तथा 225 नर गोवंश संरक्षित पाए गए। स्टॉक में 284 कुंतल भूसा और 44 कुंतल साइलेज मिला। जिलाधिकारी ने गोवंशों के टीकाकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम अंगद यादव, तहसीलदार अरुण कुमार यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र की जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र की जनता के हित में पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करें।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें