मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भाटपाररानी में की सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्याओं की सुनवाई

रिपोर्ट: B news•15 July 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भाटपाररानी में की सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्याओं की सुनवाई
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

भाटपाररानी तहसील में आज जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 प्रकरण आये, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। अवशेष 49 प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।


तहसील भाटपाररानी में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 57 प्रकरणो में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 44, पुलिस के 10, विकास के 01, स्वास्थ्य के 01 व अन्य विभागों से 01 मामले आये। 08 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। शेष 49 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आये प्रकरणों में से अधिकांश भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा, पारिवारिक विवाद से संबंधित थे।


जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उन्होनें कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिले।


पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि समस्त समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम अंगद यादव, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हिमांशु सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, भटपार रानी
▶ B News App Install करें