मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:देवरिया जिला अधिकारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दावा चला विशेष अभियान

रिपोर्ट: B news•28 May 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: देवरिया जिला अधिकारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दावा चला विशेष अभियान
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

पल्स पोलियो अभियान का जिले में रविवार से आगाज हो गया । पहले दिन जिले में बने 1759 बूथ पर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिला कर बूथ दिवस मनाया गया । मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने एमसीएच विंग, रेलवे स्टेशन और रूच्चापार प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ से बच्चों को दवा पिलाकर किया। छूटे हुए बच्चों को 29 मई से 4 जून तक पल्स पोलियो की टीम घर घर जाकर दवा पिलाएंगी ।


जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर किसी का बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूट गया है तो टीम के जाने पर दवा अवश्य पिलवा दें । लोगों को इस अभियान की महत्ता समझनी चाहिए और दवा अवश्य पिलानी चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि पोलियो का उन्मूलन देश से हो गया है लेकिन हाल ही में मोजाम्बिक देश में पोलियो के वायरस मिले हैं। पड़ोसी देशों में पहले से इसके वायरस मौजूद हैं। वहां के लोग दवा के प्रति उदासीन भी हैं। अब हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी बनती है है कि वह अपने बच्चों को दवा अवश्य पिलवाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने अभियान के बारे में बताया कि जिले में 944 हाउस टू हाउस टीम बनाई गई हैं जो घर घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी । इनके अलावा 114 ट्रांजिट टीम और 45 मोबाइल टीम भी दवा पिलाएंगी । जिले के करीब 4.93 लाख बच्चों को दवा पिलाई जानी है। सीएमओ ने कहा कि ईंट भट्ठों के श्रमिकों, मलिन बस्तियों और घूमंतू प्रजाति के लोगों के बच्चों को भी दवा पिलवाने में समाज के प्रबुद्ध लोग योगदान दें क्योंकि यह समूह उच्च जोखिम समूह है । इनका प्रतिरक्षण नितांत आवश्यक है ।


इस मौके पर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के प्राचार्य राजेश बरनवाल, सीएमएस एचके मिश्रा, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, अर्बन नोडल अधिकारी आरपी यादव, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अंकुर सांगवान, यूनिसेफ़ के डीएमसी अशरफ, एआरओ राकेश चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नियमित टीकाकरण में भी है शामिल

    सीएमओ ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों का सात बार नियमित टीकाकरण आवश्यक है । नियमित टीके के साथ भी पोलियो की खुराक दी जाती है । जिन बच्चों को नियमित टीके के साथ इसकी खुराक मिली है उन्हें भी अभियान के दौरान दवा का सेवन करना है।
↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें