मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:देवरिया जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित व्यक्ति को दी स्मार्ट छड़ी

रिपोर्ट: B news•7 August 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: देवरिया जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित व्यक्ति को दी स्मार्ट छड़ी
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज जनता दर्शन में शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्मार्ट छड़ी उपलब्ध कराकर उसके जीवन की राह आसान बनाने की कोशिश की। जिलाधिकारी ने जिस सहृदयता एवं तत्परता के साथ दृष्टिबाधित दिव्यांग की सहायता की उसकी चर्चा हर कोई कर रहा है।

ग्राम पंचायत भलुअनी, अंबेडकर नगर, वार्ड संख्या-1 निवासी खोखा पुत्र स्वर्गीय नागेश्वर आज अपनी समस्या के निस्तारण के लिए जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिले। अपनी समस्या सुनाने के दौरान खोखा ने स्मार्ट छड़ी सुगम्य केन की चर्चा छेड़ी और बताया कि हाल ही में एलिम्को एवं जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सहवर्ती उपकरण वितरण कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हो पाया था। खोखा ने जिलाधिकारी से स्मार्ट छड़ी दिलाने की गुजारिश की।

जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन किया और एक सुगम्य केन मंगवाकर खोखा को दिया। डीएम ने खोखा को स्मार्ट छड़ी की कार्यप्रणाली के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया।उन्होंने बताया कि इस छड़ी में आधुनिक सेंसर लगे हैं, जो तीन मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी बाधा अथवा व्यक्ति के सामने आने पर कंपन करने लगता है, जिससे दृष्टिबाधित व्यक्ति सतर्क हो जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत पूर्णतया स्वदेशी तकनीकी से एलिम्को द्वारा विकसित छड़ी दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की राह सुगम बनाने में प्रभावी सिद्ध होगी। स्मार्ट छड़ी मिलने से अत्यंत प्रसन्न खोखा ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने अत्यंत तत्परता एवं सहृदयता से उसकी सहायता की है।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें