मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:डीएम की अध्यक्षता में तहसील बरहज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन कुल 26 प्रकरण आये जिसमें से 04 का मौके पर किया गया निस्तारण

रिपोर्ट: B news•2 December 2023
1 बार देखा गया
Deoria News: डीएम की अध्यक्षता में तहसील बरहज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन कुल 26 प्रकरण आये जिसमें से 04 का मौके पर किया गया निस्तारण
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में आज बरहज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त तेवर अख्तियार करते हुए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की अनदेखी करने वाले लेखपाल को तहसील दिवस के दौरान ही प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश थमा दिया। साथ ही उन्होंने समस्त लेखपालों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।


विशुनपुरा ग्राम निवासी रामप्रवेश ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि गांव के दबंग चकरोड और खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर जोत-बो रहे हैं। इस संबन्ध में गत तहसील दिवस में शिकायत की गई थी, लेकिन मौके पर गए लेखपाल रामप्रवेश मधुकर ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही लेखपाल रामप्रवेश मधुकर को प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश पत्र दिया। साथ ही एसडीएम को मौके पर जाकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होती है। यदि कोई लेखपाल किसी प्रकरण के निस्तारण के संबन्ध में सतही एवं भविष्यवाचक आख्या देगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भूमि पैमाइश से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शासन की मंशानुरूप निस्तारण किया जाए। यदि कोई राजस्वकर्मी किसी विवाद के लिए समाधान करने मौके पर गया है तो समाधान दिखना चाहिए। प्रकरण को बेवजह उलझाने वाले कार्मिकों को चिन्हित किया जाएगा।


         जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल अपने हलके में नियमित रूप से भ्रमणशील रहें। भूमि विवादों का समाधान कराएं। खलिहान की भूमि, चकरोड अथवा नाला सहित सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को हटवाए तथा उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली अधिकांश शिकायतें पैमाइश, पारिवारिक संपत्ति विवाद, खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ी होती है यदि लेखपाल अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे तो शिकायतों की संख्या में भी कमी आएगी । उन्होंने कहा कि यदि किसी लेखपाल के द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयास यह हो कि कोई भी फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर कही न भटके।  उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका एक सप्ताह के अंदर शासन की मंशानुसार गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो समस्याएं जिस स्तर की हैं उनका समाधान उसी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।


         पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
        तहसील बरहज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण  मौके पर किया गया। अवशेष 22 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।    

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें