मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:डीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत- देवरिया शामपुर में 04 नवंबर को आयोजित होगा चौपाल कार्यक्रम

रिपोर्ट: B news•1 November 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: डीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत- देवरिया शामपुर में 04 नवंबर को आयोजित होगा चौपाल कार्यक्रम
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नवंबर 04 को अपराह्न 03 बजे से ब्लॉक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत- देवरिया उर्फ शामपुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने आयोजित होने वाले चौपाल कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, खण्ड विकास अधिकारी सलेमपुर को आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि समस्त संबंधित की उपस्थिति ग्राम पंचायत में सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दिये जाने एवं लिखित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें ।


उन्होंने बताया है कि चौपाल कार्यक्रम में जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। सभी प्रकार के ऋण वितरण, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था तथा कृषि फसल बीमा के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना / मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विधवा पेंशन / वृद्धावस्था पेंशन /दिव्यांग पेंशन के कैम्प, खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण तथा कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें