मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

deoria news:खाद्य सचल दल द्वारा चलाया गया अभियान

रिपोर्ट: B news•12 June 2024
0 बार देखा गया
deoria news: खाद्य सचल दल द्वारा चलाया गया अभियान
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया 12 जून। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सचल दल ने सहायक आयुक्त खाद्य विनय सहाय के नेतृत्व में तहसील रुद्रपुर एवं नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चला कर दो नमूने संग्रहित किए एवं कुल 84.750 किलोग्राम दाल अधिग्रहित किया गया।

रुद्रपुर तहसील का अभियान

रुद्रपुर तहसील में पुलिस बल की उपस्थिति के साथ बाजार का भ्रमण किया गया। निरीक्षण में खेसारी की दाल के संदेह पर रुद्रपुर के खजुहा चौराहा स्थित भोला किराना भंडार की दुकान से अरहर की दाल का नमूना खेसारी की आशंका में संग्रहित किया गया। कुल उपलब्ध 60 किलोग्राम दाल की दो बोरी, जिसका मूल्य 9450 रुपए था, अधिग्रहित कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। अन्य दुकानों एवं व्यापारियों के निरीक्षण में खेसारी दाल का अपमिश्रण किसी भी दाल में प्रथम दृष्टया नहीं पाया गया।

नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण

नगर पालिका के मुख्य किराना मंडी में कुल 21 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें अरहर की दाल के कुल चार प्रकार बिक्री हेतु उपलब्ध थे, परंतु किसी भी प्रकार की दाल में खेसारी का अपमिश्रण प्रथम दृष्टया प्रतीत नहीं हुआ। शशि एंड संस किराना मंडी में स्थित प्रतिष्ठान पर खेसारी की संभावना के दृष्टिगत एक नमूना एकत्रित किया गया एवं 24.750 किलोग्राम दाल, जिसका मूल्य 3836.25 रुपए था, अधिग्रहित कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया।

अभियान में शामिल अधिकारी

उपरोक्त अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव उपस्थित थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें