मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

रिपोर्ट: B news•15 February 2025
0 बार देखा गया
Deoria News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

तिलक समारोह से पहले परिवार में छाया मातम

गौरी बाजार, देवरिया – गौरी बाजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरी बाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।

गोरखपुर से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडे गांव निवासी शिवम पांडे (पुत्र धनंजय पांडे), राहुल पांडे (पुत्र मिथिलेश पांडे) और प्रियांशु पांडे (पुत्र सतीश पांडे) किसी कार्य से गोरखपुर गए थे। गोरखपुर से वापस लौटते समय जब वे गौरी बाजार स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुके और बाइक को मोड़ा, तभी देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरी बाजार ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवम पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल और प्रियांशु की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।

घर में थी शादी की तैयारियां, मातम में बदला माहौल

इस हादसे की खबर जब मृतक शिवम पांडे के घर पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और कुछ ही दिनों बाद तिलक समारोह होना था। दरवाजे पर बारात आने की तैयारियां हो रही थीं, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अज्ञात चार पहिया वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सड़क हादसों पर लगाम जरूरी

यह घटना फिर से यह सवाल खड़ा करती है कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण कब लगाया जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि बेकसूर लोगों की जान बचाई जा सके।

इस दर्दनाक हादसे ने एक खुशहाल परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव को शोक में डूबो दिया। अब सभी को बस यही उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें