मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:जनपद के 9 नौ युवा बने अवर अभियंता, नियुक्ति पत्र हुआ वितरित

रिपोर्ट: B news•4 September 2024
1 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1,334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन पद हेतु चयनित युवाओं को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया, जिसे सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक श्री दीपक मिश्रा शाका एवं जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की उपस्थिति में देखा गया। उक्त भर्ती प्रक्रिया से चयनित जनपद के 9 युवाओं को नियुक्तिपत्र भी प्रदान किया गया।


इस अवसर पर सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। बिना किसी सिफारिश एवं बिना रिश्वत दिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से योग्य लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने नवनियुक्त अवर अभियंताओं को शुभकामना देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने सभी नवनियुक्त अवर अभियंताओं को बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदारी के साथ पारदर्शी नियुक्ति कर रही है। चयन का एकमात्र पैमाना योग्यता है।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूर्ण मनोयोग से काम करने हेतु प्रेरित किया।


जनपद के जिन 9 युवाओं का चयन अवर अभियंता के पद पर हुआ है उनमें शोभित कुमार कनौजिया, अनीता पटेल, अरविंद पाल, अभिषेक प्रकाश, अवनीश यादव, श्रीधर राय, दीपक राव, शिवम त्रिपाठी एवं विशाल कुमार यादव शामिल हैं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें