मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria Lar news:देवरिया, लार थाना गेट से लार स्टेशन तक की सड़क का नाम शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह मार्ग

रिपोर्ट: B news•14 December 2023
0 बार देखा गया
Deoria Lar news: देवरिया, लार थाना गेट से लार स्टेशन तक की सड़क का नाम शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह मार्ग
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज आयोजित कार्यक्रम में थाना गेट से लार स्टेशन तक के रोड का नामकरण शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह मार्ग किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित उक्त सड़क की कुल लंबाई 7.450 किमी है।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग का नामकरण उनके नाम पर होने से क्षेत्र के लोगों को सेना में जाने की प्रेरणा मिलेगी।


जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र अपने नायकों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह का जीवन युवाओं को प्रेरित करेगा। अमर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह ने मार्ग का नाम उनके अमर शहीद पुत्र के नाम पर करने के लिए सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, सलेमपुर
▶ B News App Install करें