मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

देवरिया सीडीओ ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बरहज का आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्ट: B news•21 January 2023
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बरहज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि इस विद्यालय के खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं । लेखाकार को कड़ी चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया कि तत्काल टूटे हुए शीशे को बदलवाते हुए नये शीशे लगवायें। छात्राओं से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था नहीं है। छात्राओं द्वारा बताया गया कि मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलता है। इसी तरह विद्यालय में 100 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन है, उपस्थित स्टाफ द्वारा बताया गया कि 85 छात्राएँ प्रतिदिन उपस्थित रहती हैं परन्तु निरीक्षण के समय मात्र 49 छात्राएँ उपस्थित मिली। डी०बी०टी० के माध्यम से 56 छात्राओं की ड्रेस की धनराशि उनके खाते में अंतरित किया गया है जिससे कई छात्राएँ बिना ड्रेस के पायी गयीं ।
छात्रावास में स्थित किचन के निरीक्षण में पाया गया कि वह बहुत ही गन्दा है, यहाँ तक कि जो भी बर्तन धोकर रखे गये थे वह भी गन्दे पाये गये, इससे छात्राओं में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। जिस बर्तन में गर्म चाय रखा जाता है उसके अन्दर जमी हुई गन्दगी पायी गयी। साथ ही जगह-जगह किचन के बाहर जूठे भोजन के दाने बिखरे हुए पाये गये जिससे स्पष्ट होता है कि साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। विद्यालय द्वारा कैम्पस में मिट्टी भरायी कराये जाने की मांग की गयी। इससे प्रतीत होता है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा भी समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया जाता है, सचेत करते हुए निर्देशित किया गया कि समय-समय पर निरीक्षण करते हुए अपनी आख्या से अवगत करायें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त कमियों के लिए संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दण्डात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा उक्त कमियो को शीघ्र ठीक करायें ।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें