मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
वाराणसी

प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

रिपोर्ट: B news•31 August 2022
0 बार देखा गया
वाराणसी एनडीआरएफ टीम के साथ मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

वाराणसी। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एनडीआरएफ टीम के साथ दौरा किया, साथ ही बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना। मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अस्सी घाट पहुंचे जहाँ पर एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट पर सवार होकर गंगा और वरुणा नदी के माध्यम से नदी से सटे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। एनडीआरएफ के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री को राज्य में और विशेष रूप से वाराणसी में बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी दी। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा बाढ़ प्रभावित मारुति नगर के आस पास के क्षेत्रों का दौरा किया गया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई। रात-दिन राहत बचाव अभियान में जुटे हुए एनडीआरएफ के जवानों और उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं मानव सेवा को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने खूब सराहा और एनडीआरएफ के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में बचाव अभियानों में जुटी उनकी टीम को प्रोत्साहित किया।
ज्ञात हो कि वर्तमान में, प्रदेश में 11 एनडीआरएफ की 14 टीमें बाढ़ राहत बचाव कार्यों में तैनात हैं और जनपद वाराणसी में चार टीमें, 160 से अधिक बचाव कर्मी, 30 से अधिक मोटर बोट और आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ राहत बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

वर्तमान में गंगा और वरुणा नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। एनडीआरएफ की टीम ने अब तक अशोक नगर, सामने घाट, मारुति नगर, काशी पुरम, शिवाजी नगर, कोनिया, नक्किघात, शास्त्री घाट इत्यादि बाढ़ प्रभावित इलाकों से चार सौ से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। कई जगहों पर एनडीआरएफ की वॉटर बोट के माध्यम से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल तक पहुंचाने में भी सहयोग किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त टीम प्रशासन के साथ मिलकर राहत सामग्री वितरण करने में भी अपना सहयोग दे रही है साथ ही एनडीआरएफ की चिकित्सकीय टीम के द्वरा प्रभावितों के स्वास्थ्य की जांच के अनुसार आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क प्रदान किया जा रही हैं। बाढ़ की इस विभीषिका से लोग बुरी तरह त्रस्त हैं, उनकी इस स्थिति में एनडीआरएफ उनके साथ है और हर मुश्किल घड़ी में सहायता के लिए तत्पर हैं।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: वाराणसी
▶ B News App Install करें