मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

-पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई

रिपोर्ट: B news•18 August 2024
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, एडीजे श्री मृदांशु कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने देखा।


इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जनपद के 14 दिवंगत अधिवक्ताओं के विधिक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए की धनराशि का चेक प्रदान किया। जिन लोगों को चेक प्रदान किया गया उनमें दिवंगत अधिवक्ता अजय कुमार, ओंकार नाथ त्रिपाठी, शेषनाथ मिश्र, मुन्ना लाल यादव, धनंजय सिंह, देवेश कुमार सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार मणि, अरुण कुमार पांडेय, अनिल कुमार राय, शिवरतन पांडेय, संजय मणि त्रिपाठी, सत्यनारायण यादव, नफीस अहमद चिश्ती के विधिक आश्रित शामिल हैं।

अधिवक्ताओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सिंहासन गिरि, संजय मिश्रा, अजय उपाध्याय, डीजीसी नवनीत मालवीय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें