मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
गोरखपुर

ा हादसा देवरिया जनपद के एक स्कूली बस 55 बच्चों को लेकर पलटा बच्चे जा रहे थे पिकनिक पर

रिपोर्ट: B news•18 December 2022
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के एनएच 28 फोरलेन पर रघुनाथपुर गांव के पास सुबह 9:30 बजे के करीब हादसा हुआ है. देवरिया के नारायणपुर बंजरिया के ड्रीम डिफेंस सोनिया एकेडमी की बस 55 बच्चों और शिक्षिकाओं को लेकर गोरखपुर पिकनिक पर आ रही थी. बच्चों को गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के साथ ही तारामंडल रामगढ़ ताल और नौका विहार जाना था. सुबह 9:30 बजे जब बस खोराबार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास एनएच 28 फोरलेन पर पहुंची तो साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में खाई में पलट गई. घटना में साइकिल सवार खोराबार थाना क्षेत्र के बसडीला खाले टोला के रहने वाले तिलकधारी (65 वर्ष) पुत्र महिपाल की मौत हो गई.

हादसे में आधा दर्जन बच्चे भी घायल हो गए. वही बस चालक देवरिया का रहने वाला 35 वर्षीय धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने बस से बच्चों को बाहर निकाला.

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत आला अधिकारी और खोराबार थाने सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल बस चालक धर्मेंद्र यादव और आधा दर्जन घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. अधिकारियों ने बताया कि देवरिया से एक बस गोरखपुर स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी. ड्रीम डिफेंस सोनिया अकैडमी देवरिया की बस में 55 बच्चे सवार रहे हैं. पांच से छह बच्चों को आंशिक रुप से चोटें आई हैं. साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस खाई में पलट गई. सभी बच्चे सुरक्षित हैं. घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है. बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है. बच्चों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है.

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: गोरखपुर, देवरिया
▶ B News App Install करें