Deoria News: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं का पठार एवं विधानसभा में हुई बैठक

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पथरदेवा विधानसभा के भटनी बुजुर्ग गांव के शिव मंदिर परिसर में लोकसभा देवरिया के भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि के समर्थन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।


किसान चौपाल को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के खुशहाली और समृद्धि के लिये निरन्तर कार्य कर रही है, प्रदेश में किसानों को फसलों की सिचाई के लिये निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे फसलों की सिचाई की समस्या से किसानों को राहत मिली है।


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की फसलों का उचित मूल्य निर्धारण कर उनकी आमदनी को दुगुना कर रही है, मोदी सरकार ने देश के किसानों के कृषि कार्य में सहायता के लिये किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनको लाभान्वित कर रही है।


किसान चौपाल को भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने उपस्थित लोगों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित कर 2024 में पुनः मोदी सरकार के लिये आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम का संचालन मुन्ना पासवान ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सज्जन तिवारी, मुकेश राय, प्रभुनाथ पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, आयुष यादव, पप्पू तिवारी, डॉ विनोद पाण्डेय, संगीता कुशवाहा , चन्द्रभान सिंह, पुरुषोत्तम मिश्र, अरविंद तिवारी, अनवर अहमद , विष्णु पाण्डेय, राजन राव, सुनील दुबे, चन्द्र प्रकाश दुबे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

B News App Install करें