देवरिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजनीति के जानकार लोगों का कहना है कि देवरिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी दोबारा डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दे सकती है जिसकी उम्मीद लगाए जा सकता है।
लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश भर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है क्योंकि चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है वही अभी भारत के अधिकतर राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार की चुनाव करने में लगी हुई है वही देवरिया लोकसभा सीट से मतदाताओं को इंतजार है कि गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किस प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाता है।
राजनीतिक की जानकार लोगों का यह कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देवरिया लोकसभा सीट से डॉ रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दिया जा सकता है, हालांकि देवरिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से शशांक मणि त्रिपाठी, अजय मणि समेत अन्य कई लोग टिकट की मांग रहे हैं।
गठबंधन की बात करें तो गठबंधन से यह राजनीतिक के जानकार लोगों का कहना है की कांग्रेस पार्टी के द्वारा अपना उम्मीदवार उतार जाएगा जिसमें जानकारो का मानना है कि देवरिया लोकसभा सीट से अखिलेश प्रताप सिंह को गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी इस पर राजनीतिक पार्टियों का निर्णय आना बाकी है।