मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
B news बी न्यूज़

ल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थों का किया गया विश्लेषण deoria news

रिपोर्ट: B news•12 July 2022
2 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

एसीएफ (फूड) ग्रेड-2 आरसी पांडेय ने बताया है कि आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा गोरखपुर मंडल हेतु आवंटित एसएसडब्ल्यू को रोस्टर अनुरूप (11जुलाई 2022से 16जुलाई 2022 तक ) जनपद देवरिया आगमन के द्वितीय दिवस आज 12 जुलाई 2022 को FSW (सचल खाद्य प्रयोगशाला) को देवरिया जनपद के सदर तहसील के महुआडीह बाजार, पुरवा चौराहा एवं पांडे चक बाजारों में भ्रमण कर कुल 61 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए जिसमें 15 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए एवं 46 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप पाए गए।
सर्वप्रथम एफएसडब्ल्यू द्वारा पूर्वा चौराहे पर 7 पदार्थों के खाद्य विश्लेषण किए गए ,जिसमें एक छेने की मिठाई मे स्टार्च पाया गया तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक किया गया।


दूसरे मुख्य पड़ाव महुआडीह चौराहा और पांडे चक में कुल 54 खाद्य पदार्थों जिसमें अनाज ,बेसन, खाद्य तेल ,मसाले, व पेय जल इत्यादि खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए तथा कुछ रंगीन खाद्य पदार्थ जैसे लड्डू, टॉफी जिस में रंग की मात्रा ज्यादा पाई गई तथा रंग की ज्यादा मात्रा के कारण होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जन सामान्य और विद्यार्थियों को भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य कारोबारियों ने कई प्रश्न पूछे जिसका प्रक्रियात्मक रूप से प्रदर्शन कर उत्तर दिया गया।
कल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के रुद्रपुर एवं सदर तहसील में FSW भ्रमण करेगी।
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में अजीत त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया , सन्दीप श्रीवास्तव एवं रंजन श्रीवास्तव,मनीष मल्ल द्वारा सहयोग किया गया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: B news बी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

▶ B News App Install करें