मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
B news बी न्यूज़

ालय एवं पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता मिलने पर हुई कार्रवाई

रिपोर्ट: B news•1 July 2022
0 बार देखा गया
देवरिया सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता मिलने पर हुई कार्रवाई
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। कहा कि मौसम में बदलाव के साथ वेक्टर जनित रोग बढ़ जाते हैं, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा की आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये सभी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और वेक्टर जनित बीमारियों के लक्षणों वाले लोगों को तत्काल निकटवर्ती सीएचसी/पीएचसी पर जाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग एवं नगर निकायों को निर्देशित किया कि जल जमाव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जाए। नियमित तौर पर फागिंग कर मच्छरों को पनपने से रोका जाए। स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में घूमने वाले सूअरों को बाड़े में सुरक्षित रखवाया जाए। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 1 से 31 जुलाई के मध्य आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में भागीदारी के तहत कूलर का पानी बदलते रहे, घर के आसपास जलभराव न होने दें, पानी की टंकी साफ रखें और स्वच्छता पर जोर दें। पूरी बाँह का कपड़ा पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें, घर के आसपास कूड़ा एकत्र न होने दें और हाथों को नियमित रूप से धोते रहें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डॉ गुलजार त्यागी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: B news बी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

▶ B News App Install करें