मुख्य सामग्री पर जाएँ
Monday, 23 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
B news बी न्यूज़

World Cup:जीत के बाद भी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना ये खिलाड़ी, ड्रॉप करने के लिए मजबूर कप्तान रोहित!

रिपोर्ट: B news•31 October 2023
2 बार देखा गया
World Cup: जीत के बाद भी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना ये खिलाड़ी, ड्रॉप करने के लिए मजबूर कप्तान रोहित!
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए एक खिलाड़ी सिरदर्द बन गया है और कप्तान रोहित शर्मा अब उस खिलाड़ी को ड्रॉप करने के लिए मजबूर हो सकते हैं. वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया 6 मैच खेल चुकी है और भारतीय टीम के एक बल्लेबाज ने फ्लॉप होकर कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट का भरोसा तोड़ दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार 6 मैचों में जीत ने इस खिलाड़ी की नाकामी को दबा दिया है. भारत का ये बल्लेबाज टीम की उम्मीदों पर उस वक्त खरा नहीं उतर सका, जब इस खिलाड़ी से टीम इंडिया को सबसे ज्यादा उम्मीदें थी

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अभी तक इस वर्ल्ड कप के 6 मैचों में किसी को भी एम्प्रेस नहीं कर पाए हैं. रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मैच में श्रेयस अय्यर 16 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया ने भले ही वर्ल्ड कप 2023 के मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया, लेकिन एक समय श्रेयस अय्यर के फ्लॉप शो की वजह से भारत का स्कोर 40 रन पर 3 विकेट हो गया था. अगर रोहित शर्मा और केएल राहुल मिलकर उस नाजुक समय पर 91 रनों की पार्टनरशिप नहीं करते तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था

श्रेयस अय्यर को बड़े भरोसे के साथ नंबर-4 पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट का भरोसा तोड़ दिया. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 53 रनों को छोड़ दें तो श्रेयस अय्यर का बल्ला बुरी तरह खामोश रहा है. श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘जीरो’, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 25 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 53 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 19 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 रन और इंग्लैंड के खिलाफ केवल 4 रन ही बनाए हैं.

ये बल्लेबाज नंबर-4 का असली हकदार है

वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर के टैलेंट की पोल खुलकर रह गई. श्रेयस अय्यर जिस नंबर 4 पर बैटिंग करने उतरते हैं, उस पर टीम इंडिया के स्कोर को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है. ईशान किशन जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज बाहर अपने मौंको का इंतजार कर रहे हैं. ईशान किशन के पास स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को खेलने की बेहतरीन तकनीक है और वह श्रेयस अय्यर से बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला 2 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: B news बी न्यूज़, क्रिकेट, खेल समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

▶ B News App Install करें