मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:जिलाधिकारी ने जारी किया सफाई के लिए व्हाट्सएप नंबर मैसेज भेजते ही गांव से लेकर शहर तक हो जाएगा साफ़ यह है नंबर

रिपोर्ट: B news•23 September 2023
0 बार देखा गया
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की पहल पर जारी व्हाट्सएप नंबर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में अत्यंत प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। जनपदवासी व्हाट्सएप नंबर पर लोकेशन की तस्वीर भेज कर कूड़े का उठान, नाली की सफाई, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव करा राहत प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से व्हाट्सएप नंबर सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने का अनुरोध किया है।


नगर पालिका परिषद देवरिया के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर 7271809799 पर अभी तक सफाई व्यवस्था से जुड़ी 37 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 36 का निस्तारण तत्काल कराया गया है। व्हाट्सएप नंबर पर नागरिकों द्वारा की गई मांग पर फॉगिंग एवं एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर तस्वीर भेजने से सफाई कर्मियों को मौके पर पहुंचने में सुविधा होती है और समस्या का निस्तारण सरल हो जाता है। डेडिकेटेड व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जाती है। समस्या के निस्तारण के पश्चात नागरिकों का फीडबैक भी लिया जा रहा है, जिसमें लोग संतुष्ट मिल रहे हैं।


ईओ ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर के अतिरिक्त नगर पालिका के टोल फ्री नंबर 18001801382 पर इस वित्तीय वर्ष में अब तक 1595 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 1581 का निस्तारण कराया जा चुका है।


वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर 8090445060 पर भी सफाई से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक व्हाट्सएप नंबर पर भाटपाररानी, लार, भटनी, तरकुलवा, सलेमपुर, पथरदेवा, भागलपुर, भलुनी और देवरिया सदर ब्लॉक क्षेत्र से 35 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 32 का निस्तारण किया जा चुका है। व्हाट्सएप नंबर पर आने वाले शिकायतों के निस्तारण की दैनिक समीक्षा की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि ग्रामीण क्षेत्र में सफाई-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को निर्दिष्ट व्हाट्सएप नंबर और भेजें उनकी समस्या का त्वरित निदान कराया जाएगा।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें