मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

deoria salempur news:सलेमपुर मैं हादसा हैंडपंप में करंट आने से मां-बेटी की मौत, किसी को नहीं लग पाई हादसे की भनक

रिपोर्ट: B news•1 September 2023
1 बार देखा गया
deoria salempur news: सलेमपुर मैं हादसा हैंडपंप में करंट आने से मां-बेटी की मौत, किसी को नहीं लग पाई हादसे की भनक
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड में शुक्रवार को दोपहर बाद हैंडपंप में लगे टिल्लू पंप में करंट उतरने से मां और बेटी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड में शुक्रवार को दोपहर बाद हैंडपंप में लगे टिल्लू पंप में करंट उतरने से मां और बेटी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 परशुरम धाम वार्ड निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी सरोज जायसवाल (48) व बेटी भूमि जायसवाल (18) घर का गेट बंद कर अंदर थीं। जब उनकी छोटी बेटी स्कूल से घर दोपहर बाद करीब दो बजे आई तब घर का मेन दरवाजा बंद था। आवाज लगाई, लेकिन नहीं खुला।


अनहोनी की बात कह छोटी बेटी चिल्लाने लगी। शोर सुन अगल-बगल के लोगों ने खिड़की के रास्ते जब घर के अंदर प्रवेश किया तो हैंडपंप से चिपकर मां-बेटी ऊपर नीचे गिरी पड़ी थीं। आनन-फानन लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया, सलेमपुर
▶ B News App Install करें