मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
देवरिया

Deoria News:देवरिया लोक अदालत आयोजित कर करें राजस्व वादों का निस्तारण:डीएम

रिपोर्ट: B news•24 August 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: देवरिया लोक अदालत आयोजित कर करें राजस्व वादों का निस्तारण:डीएम
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जुलाई माह के राजस्व कार्यो एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में लोक अदालत आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगो को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम नियमित रूप से कोर्ट में बैठे। यदि किसी वजह से कोर्ट की कार्यवाही स्थगित होती है तो फील्ड में जाकर लोक अदालत आयोजित करें और वादी तथा प्रतिवादी की उपस्थिति में मौका मुआयना स्वयं देखकर प्रकरण की सुनवाई करें। जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग ढाई माह के कार्यकाल में जिला दंडनायक की कोर्ट में विभिन्न वजहों से 18 दिन ही सुनवाई हो सकी, लेकिन इस अवधि में उन्होंने 126 प्रकरणों की अंतिम रूप से सुनवाई कर उनका निस्तारण किया। सभी अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार वादों के निस्तारण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि धारा-24, 67, 80 एवं 116 से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए।


जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर जनपद में बनने वाले 1465 अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1415 अन्नपूर्णा भवन ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 50 नगरीय क्षेत्रों में बने हैं। उसके लिए दो डिसमिल भूमि तथा वहां तक ट्रक की आवाजाही के लिए मार्ग उपलब्ध होना चाहिए। जिलाधिकारी ने आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की और 3 दिन के भीतर सभी प्रकारणों के निस्तारण का निर्देश दिया।

Document


बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, एसडीएम अंगद यादव, एसडीएम विपिन द्विवेदी, एसडीएम अवधेश निगम, एएसडीएम मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें