मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
बरहज

Deoria News:जिलाधिकारी ने किया मोहन सेतु का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट: B news•12 August 2023
3 बार देखा गया
Deoria News : जिलाधिकारी ने किया मोहन सेतु का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया 11 अगस्त। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज बरहज में घाघरा नदी पर राजकीय सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन मोहन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक विभव सिंह ने बताया कि 123.87 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 1200 मीटर सेतु का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु में कुल 37 पिलर हैं, जिसमें से तीन पिलर का कार्य शेष है। जुलाई 2024 तक की निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। मोहन सेतु परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह से एप्रोच मार्ग की प्रगति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने घाघरा नदी के बहाव क्षेत्र में हुए परिवर्तन के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार अश्विनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद है।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: बरहज
▶ B News App Install करें