मुख्य सामग्री पर जाएँ
Friday, 20 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

deoria news:देवरिया कार्य में लापरवाही बरतने पर थाना अध्यक्ष सहित चौकी इंचार्ज हुए निलंबित

रिपोर्ट: B news•1 August 2023
0 बार देखा गया
deoria news: देवरिया कार्य में लापरवाही बरतने पर थाना अध्यक्ष सहित चौकी इंचार्ज हुए निलंबित
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

देवरिया जनपद में कार्य में लापरवाही बरतने की वजह से पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने थाना अध्यक्ष सहित चौकी इंचार्ज को किया निलंबित पूरा मामला देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र का है जहां सोमवार को कावड़ यात्रा में शामिल 2 कांवरियों की हाईटेंशन तार की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई जिसके बाद प्रशासन पर भी सवाल खड़ा होने लगा कि जो नियम है वह पालन नहीं हुआ इसी वजह से यह हादसा हुआ,

आपको बता दें कि देवरिया जनपद के मदनपुर क्षेत्र से कांवरिया ट्रैक्टर और ट्राली पर डीजे ज्यादा हाइट बांधकर भक्ति गाने पर झूमते गाते हुए बरहज सरयू नदी में पवित्र जल भरने जा रहे थे कि इसी बीच विनोबापुरी गांव के समीप हाईटेंशन विद्युत के चपेट में डीजे आ गया जिसमें आग लग गई और आग लगने की वजह से कई कांवरिया झुलस गए जिसमें 2 कांवरियों की मौत हो गई इस मामले पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही बरतने पर थाना अध्यक्ष व चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया,

दैनिक जागरण के अनुसार यह बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के द्वारा बरहज थाना अध्यक्ष कपिल देव चौधरी और चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि यह मानक के अनुसार कावड़ यात्रा नहीं निकलवा पाए जिस वजह से देवरिया जनपद में इस तरह का बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 2 कांवरियों की मृत्यु हो गई है,

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बरहज के थाना अध्यक्ष कपिल देव चौधरी एवं चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने कावड़ यात्रा में चल रहे लोगों को मानक का अनुपालन नहीं करने पर रोका नहीं गया। लापरवाही के चलते हादसा हो गया। प्रथम दृष्टया दोनों की लापरवाही मानी गई है।

आम जनता के विचार

वहीं आम जनता का यह कहना है कि किसी भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से यह जान लेनी चाहिए कि इसका दुष्परिणाम क्या होगा क्योंकि कई बार हम अच्छा कार्य करते हैं लेकिन हादसे का शिकार हो जाते हैं जैसे जल भरने जा रहे थे तो उन्हें यह ध्यान देनी चाहिए थी जो डीजे साउंड है उसको ज्यादा हाइट नहीं बांधनी चाहिए लेकिन लोगों ने यह नहीं सोचा कि इस से खतरा भी हो सकता है क्योंकि इस दुनिया में सबसे ज्यादा जरूरी है आप की सुरक्षा किसी भी कार्य करने से पहले यह ध्यान रखें कि उस कार्य से आपको और किसी दूसरे को कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए अगर उन्हें डीजे के साथ जाना ही था तो डीजे नीचे बंधे होते तो आज मां का गोद सुना नहीं हुआ होता बहन रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने की सपना सजाई थी वह अधूरा नहीं रहता आप भी कोई भी कार्य करें उससे पहले एक बार अपने दिल और दिमाग से सोच कर ही करें जिससे आपको कभी नुकसान ना हो ।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें