मुख्य सामग्री पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
वाराणसी

Samar Singh:आकांक्षा दुबे और समर सिंह का रिश्ते का खुलेगा राज पुलिस को मिली इस व्यक्ति का रिमांड

रिपोर्ट: B news•12 April 2023
1 बार देखा गया
Samar Singh: आकांक्षा दुबे और समर सिंह का रिश्ते का खुलेगा राज पुलिस को मिली इस व्यक्ति का रिमांड
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार करवाई कर रही है वही भोजपुरी के गायक समर सिंह का मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं समर सिंह पर आत्महत्या से संबंधित मुख्य आरोपी रूप में पुलिस गिरफ्तार किया है, समर सिंह को सारनाथ पुलिस थाने के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया सिविल जज जूनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वितीय तानिया गुप्ता की अदालत ने बुधवार को समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया है 13 अप्रैल की सुबह 10:00 से 17 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक पुलिस रिमांड स्वीकृत हुई है जहां समर सिंह से पुलिस पूछताछ करेगी समर सिंह 4 दिन 7 घंटे पुलिस कस्टडी रिमांड में रहेंगे अदालत में समर सिंह का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेसी हुआ था,

सारनाथ थाने की पुलिस को अभी तक समर सिंह का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है वहीं पुलिस का कहना है कि समर सिंह का मोबाइल बरामद करना बेहद जरूरी है, साथ में लखनऊ और मुंबई में स्थित ऑफिस में जाकर आकांक्षा दुबे के बीच में वीतय लेनदेन हुआ फिल्म करार संबंधित कागजात बरामद करना है,

समर सिंह के वकील ने इसका विरोध करते हुए, फौजदारी के अधिवक्ता अनुज यादव आशीष सिंह और विकास यादव ने सभी अधिवक्ताओं ने कहा कि समर सिंह की गिरफ्तारी मोबाइल की लोकेशन की मदद से हुई है, समर सिंह और आकांक्षा दुबे के बीच में हुई वित्तीय लेनदेन और फिल्म के करार संबंधित कागजात हमारी ओर से उपलब्ध कराई जा रही है ऐसे में समर सिंह को पुलिस रिमांड पर दिए जाने का कोई औचित्य नहीं है,

आपको बता दें कि बनारस के सारनाथ में एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला था ,

आकांक्षा दुबे के मां के द्वारा सारनाथ पुलिस को 27 तारीख को प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए समर सिंह और उनके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी आज दोपहर कोर्ट के द्वारा रिमांड को मंजूरी दे दिया गया है अब समर सिंह और आकांक्षा दुबे के बीच में जो भी हुआ है पुलिस रिमांड में सामने आ जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट जाएगी |

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: वाराणसी
▶ B News App Install करें