मुख्य सामग्री पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार●बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली से वाराणसी और गुवाहाटी तक बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, यूपी के इन शहरों को मिलेगा फायदा
देवरिया

Deoria News:नगर पालिका नगर पंचायत इस दिन से होगा नामांकन

रिपोर्ट: B news•10 April 2023
0 बार देखा गया
Deoria News: नगर पालिका नगर पंचायत इस दिन से होगा नामांकन
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नामांकन स्थल का निर्धारण किया है। उन्होंने बताया है कि जनपद के समस्त नगरपालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा सदस्यों के निर्वाचन हेतु नामांकन का कार्य 11 अप्रैल से 17 अप्रैल को पूर्वान्ह्न 11 बजे से अपरान्ह्न 03 बजे तक होगा। 17 अप्रैल को निर्धारित समयावधि तक प्रत्याशियों को अपना नामांकन पत्र निर्धारित नामांकन स्थलों पर अपने संबंधित निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी को जमा करना होगा।


जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि तहसील बरहज अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी बरहज निर्धारित किया गया है। इसी निकाय के सदस्य पद के 1-5 तक के वार्ड हेतु कक्ष संग्रह कार्यालय बरहज, 06-10 वार्ड हेतु नायब नाजिर कक्ष बरहज, 11-15 वार्ड हेतु नायब तहसीलदार कक्ष बरहज, 16-20 तक वार्ड हेतु राजस्व लिपिक कक्ष बरहज तथा 21-25 वार्ड हेतु न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है।
इसी तहसील अन्तर्गत नगर पंचायत भलुअनी के अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय तहसीलदार बरहज कक्ष निर्धारित किया गया है तथा इसी नगर पंचायत के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-14 के लिए मतदाता पंजीकरण कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है।
तहसील सदर अन्तर्गत नगर पालिका परिषद देवरिया के अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 1 निर्धारित किया गया है। इस निकाय के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-7 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 2, वार्ड 8-14 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 3, वार्ड 15-21 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 4, वार्ड 22-27 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 5 तथा वार्ड 28-33 के लिए सदस्य पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 6 निर्धारित किया गया है।


नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 7, वार्ड 1-10 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 8 नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत गौरी बाजार के अध्यक्ष पद हेतु 11 जिला पंचायत कक्ष संख्या 09 तथा वार्ड 1-11 के लिए नामांकन कक्ष जिला पंचायत कक्ष संख्या 10, निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 11, वार्ड 1-13 के लिए नामांकन स्थल जिला पंचायत कक्ष संख्या 12 निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष एवं सभी वार्डों के सदस्यों हेतु नामांकन नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या 8 में होगा। नगर पंचायत बैतालपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या 9 में नामांकन किया जाएगा। नगर पंचायत तरकुलवा के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या-10 में तथा नगर पंचायत हेतिमपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए नामांकन स्थल नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या-11 निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत रुद्रपुर के अध्यक्ष पद हेतु न्यायालय उप जिलाधिकारी रुद्रपुर में एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय तहसीलदार रुद्रपुर में नामांकन किया जाएगा। नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष पद हेतु नायब तहसीलदार न्यायालय रुद्रपुर एवं सदस्य पद हेतु नामांकन कक्ष नायब नाजीर कार्यकक्ष रुद्रपुर निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत भाटपाररानी के अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी भाटपाररानी एवं सदस्य पद हेतु नामांकन कक्ष न्यायालय तहसीलदार भाटपाररानी निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत सलेमपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी सलेमपुर निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत भटनी के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर कक्ष निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत मझौलीराज के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय अपर तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत लार के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष नामांकन स्थल के लिए निर्धारित किया गया है।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: देवरिया
▶ B News App Install करें