मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026देवरिया उत्तर प्रदेश भारत
भाषा
ताज़ा खबरें, सबसे पहले
⌕
ब्रेकिंग न्यूज़
●देवरिया में EVM और VVPAT की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : DM ने डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ●बैंकर्स बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा : लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश●देवरिया पुलिस के आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव का निधन, पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई●उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली नई ताकत, 4,543 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला●देवरिया में चोरी की बुलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बरियारपुर पुलिस ने नहर के पास से दबोचा●देवरिया में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, 917 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ●IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे, ये खिलाड़ी जानें कब होगी वापसी?●देवरिया में यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावक भी होंगे जिम्मेदार
मनोरंजन

ा मामला

रिपोर्ट: B news•23 February 2023
1 बार देखा गया
bhojpuri Singr Shilpi raj |भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार शिल्पी राज से जुड़ा मामला
B news
B news
Reporter • B NEWS UP • ID: BNP-REP
Hindi Audio TTS

बिहार की धरती पर लगातार भोजपुरी गाने को अश्लीलता के तरफ ले जाते कुछ चंद गायक जो लगातार एक दूसरे पर अश्लील गाना गा रहे हैं जिस वजह से समाज गंदा हो रहा है और लोग इन गानों को सुनकर असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अश्लील गाने को बढ़ावा दे रहे हैं सार्वजनिक जगहों पर अश्लील गाना बजा रहे हैं शादी विवाह बर्थडे पार्टी, टेंपो ई रिक्शा ट्रक पिकअप पर तेज आवाज में गाना खूब बजा रहे हैं । जिस वजह से सभ्य समाज के लोग लड़कियों को गाने से शर्मिंदगी महसूस करना पड़ रहा है वहीं बिहार में कुछ ऐसे गायक भी हैं जो एक दूसरे गायक के नाम लेकर गाना गा रहे हैं ऐसे ही मामला बिहार के बक्सर से देखने को मिला है जहां एक भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका पूरा मामला भोजपुरी के चर्चित सिंगर शिल्पी राज से जुड़ा हुआ है जो देवरिया जनपद की रहने वाली है ।

भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

पूरे मामले की जड़ भोजपुरी के मशहूर सिंगर शिल्पी राज है जिन पर एक भोजपुरी का सिंगर अश्लील गाना गाया था जिसके बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और अश्लील गाने वाले सिंगर के खिलाफ बक्सर थाने में एफ आई आर दर्ज कराया गया जिस के बाद सिंगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामले की जानकारी बक्सर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है, सिंगर पर आरोप है कि सिंगर ने शिल्पी राज पर अश्लील गाना गाया था जिसके बाद पुलिस ने उस सिंगर को गिरफ्तार कर लिया है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है जिसकी उम्र 20 साल बताया जा रहा है आरोप है कि सिंगर ने एक भोजपुरी गाने का एल्बम बनाया था जिस पर शिल्पी राज को लेकर अश्लील शब्द थी जिसके बाद शिकायत की गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया ।

किस सिंगर ने शिल्पी राज पर गाया अश्लील गाना

शिल्पी राज पर अश्लील गाना गाने वाला युवक का नाम है अहमद राज जिसकी उम्र 20 वर्ष है वह सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है , अहमद राज्य से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो अहमद राज ने गलती स्वीकार किया उसने अश्लील गाना गाया है ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा अश्लील गाना गाया जाता है या गाना सोशल मीडिया यूट्यूब फेसबुक अन्य साइटों पर अपलोड किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी या सार्वजनिक जगहों पर कोई अश्लील गाना बजाता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी । भोजपुरी को अश्लीलता मुक्त करने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है लेकिन धीरे-धीरे अब प्रशासन के लोग भी अश्लील गाने गाने वालों पर कार्रवाई करना शुरू कर चुके हैं ।

↗

इस खबर को शेयर करें

खबर की जानकारी अपने दोस्तों तक पहुँचाएँ

◉WhatsApp➤Telegram𝕏X / Twitter
B
B News UP ऐपखबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें
B News ऐप इंस्टॉल करें
श्रेणी: मनोरंजन
▶ B News App Install करें